रामपुर: यूपी के जनपद रामपुर में जापानी बुखार(Japanese encephalitis) की वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम बच्चों के स्कूलों में जारी है। ऐसे ही एक स्कूल में टीका लगने के बाद एक बच्चे की हालत बिगड़ गई। इसके बाद बच्चे की मां और परिवार वालों ने स्कूल आकर जमकर हंगामा किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद रामपुर में टीकाकरण अभियान को लेकर बच्चों के माता पिता के मन में शंका पैदा हुई, जिन बच्चों के टीका लग गया है उनके माता-पिता को चिंता सताने लगी है।
वायरल वीडियो को लेकर सीएमओ रामपुर एसपी सिंह को खुद सामने आना पड़ा। उन्होंने वायरल वीडियो के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, डब्ल्यूएचओ से प्रमाणित है।
बता दें कि रामपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 22 अगस्त से 20 सितंबर तक टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्र और मदरसों में यह टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। 22 अगस्त को नेशनल पब्लिक स्कूल में टीकाकरण अभियान चलाया गया जिसमें टीका लगने के बाद एक बच्चे की हालत बिगड़ गई।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

