रामपुर पुलिस की कार्रवाई: वारण्टी व वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Date:

रामपुर: 21 अक्टूबर 2025 को थाना गंज पुलिस ने एक वारण्टी को गिरफ्तार किया है। दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को पुलिस टीम ने दानिश पुत्र मौ0 आकील निवासी मोहल्ला घेर पीपलवाला, थाना गंज, जनपद रामपुर को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू केस संख्या 188/24, अपराध संख्या 138/23, धारा 498ए, 323, 506 भादवि एवं 3/4 दहेज अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही थी। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी की।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

  • उ0नि0 श्री गौरव दीक्षित
  • कां0 1686 सुरेन्द्र सिंह
  • म0कां0 1411 रेशू

थाना शाहबाद:

जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में वांछित अभियुक्त को थाना शाहबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

घटना 19 अक्टूबर 2025 की है, जब वादी की तहरीर पर थाना शाहबाद में मु0अ0स0 315/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/126(2)/115(2)/352/351(3)/109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्तगणों ने वादी के भतीजे की कार (UP16 xxxx) को रास्ते में रोककर तलवार और रॉड से सिर पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देश पर चल रहे अपराध निरोधक अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम ने 21 अक्टूबर 2025 को नामजद आरोपी राजकुमार यादव पुत्र झम्मन सिंह निवासी ग्राम चकरपुर कदीम, थाना शाहबाद, रामपुर को पुराना रामपुर रोड से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

कां0 416 नफासत अली

उ0नि0 श्री अतिशय जैन

कां0 1763 साहब सिंह

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...