रामपुर: SIR को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रेस वार्ता, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

Date:

रामपुर: जनपद रामपुर के कलेक्ट्रेट में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं और जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई।​

2003 की मतदाता सूची डाउनलोड करने की सुविधा

जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मतदाता अपना नाम चेक करने के लिए 2003 की वोटर लिस्ट उत्तर प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं । इसके लिए मतदाताओं को अपना जिला और विधानसभा चुनकर पोलिंग स्टेशन की लिस्ट डाउनलोड करनी होगी और अपना नाम वेरिफाई करना होगा।​

BLO और ERO की जानकारी कैसे प्राप्त करें

प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि मतदाता अपने EPIC नंबर (वोटर ID नंबर) की मदद से भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से अपने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) का नाम और संपर्क नंबर प्राप्त कर सकते हैं।​

ऑनलाइन SIR फॉर्म भरने की प्रक्रिया

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मतदाताओं को ध्यान रखना होगा कि SIR फॉर्म केवल एक ही स्थान पर भरना है। यदि किसी ने BLO को फॉर्म भरकर दे दिया है, तो उसे ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरना चाहिए। ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर पहले साइन-अप करना होगा, फिर लॉगिन करके अपना प्रदेश चुनना होगा, EPIC नंबर डालना होगा और फॉर्म भरना होगा।​

हेल्पलाइन नंबर जारी

किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जा रहा है।

  • 2003 की वोटर लिस्ट यहाँ से डाउनलोड करें- https://ceouttarpradesh.nic.in/rollpdf/rollpdf.aspx
  • अपना ज़िला और असेंबली चुनकर पोलिंग स्टेशन की लिस्ट डाउनलोड करें और अपना नाम चेक करें।
  • BLO और ERO की जानकारी यहाँ से देखें- https://electoralsearch.eci.gov.in/pollingstation
  • अपने EPIC नंबर (वोटर ID नंबर) से BLO और ERO का नाम और नंबर पता करें।
  • ऑनलाइन SIR फॉर्म भरें (ध्यान रखें एक स्थान पर ही फॉर्म भरना है यदि BLO को फॉर्म भर कर दे चुके है तो ऑनलाइन फॉर्म न भरें !!- https://voters.eci.gov.in/enumeration-form-new

पहले Sign-up, फिर Login करें, अपना प्रदेश चुनें, EPIC नंबर डालें और फॉर्म भरें।


Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...