7 साल की बच्ची के साथ घर पर ट्यूशन पढ़ाने आये शिक्षक ने मौका पाकर उसके साथ किया दुष्कर्म। बालिका के शोर मचाने पर परिजन मौके पर आ गए। बेटी की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए।
रामपुर(रिज़वान ख़ान): जनपद रामपुर के थाना गंज क्षेत्र के पंखेवालान बमनपुरी गेट मोहल्ले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ ट्यूशन टीचर ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोपी शिक्षक बच्ची को पढ़ाने घर आया करता था। 23 अगस्त की शाम को भी वह ट्यूशन पढ़ाने आया था। घर वालों ने अचानक बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनी। कमरे में जाकर देखा तो उनकी बेटी निर्वस्त्र थी। बेटी की हालत देख परिजन के होश उड़ गए। परिजनों को पता चला कि शिक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद वह आरोपी को पकड़कर थाने ले गए और पुलिस को उसके खिलाफ तहरीर दी।
एसपी रामपुर विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है और उसे जेल भेजा जा रहा है। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

