रामपुर(अरमान ख़ान): शनिवार शाम रामपुर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। करीब 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई भीषण आंधी और ठंडी हवाओं ने पूरे जिले को अपनी चपेट में ले लिया। इस बदलाव से पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत तो मिली, लेकिन तेज आंधी के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।
धूल के गुबार से थमी रफ्तार, कई जगह गिरे पेड़
आंधी इतनी तेज थी कि आसमान में धूल का गुबार छा गया, जिससे विजिबिलिटी (दृश्यता) काफी कम हो गई। सड़क पर चल रहे राहगीरों और वाहन चालकों को आनन-फानन में सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। करीब 15 मिनट तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। तेज हवाओं के कारण जिले में कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जबकि कुछ जगहों पर पूरे पेड़ धराशायी हो गए, जिससे यातायात भी बाधित हुआ।
सुरक्षा के मद्देनजर काटी गई बिजली
मौसम विभाग की चेतावनी और किसी भी संभावित हादसे को रोकने के लिए बिजली विभाग ने तुरंत कड़े कदम उठाए। अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर एहतियातन शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई।
विभाग का बयान: बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, “सुरक्षा के लिहाज से बिजली काटी गई है। मौसम सामान्य होते ही सभी लाइनों और फीडरों की बारीकी से जांच की जाएगी, जिसके बाद जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।”
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

- आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

- आज़म खान के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश: मुस्तफा हुसैन, सपा नेताओं से की एकजुटता की अपील

- रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर नई FIR, 416 करोड़ खर्च का हिसाब नहीं

