रामपुर, 1 अप्रैल 2026: रामपुर जिले में बुधवार को नवागंतुक पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। संत रविदास गेस्ट हाउस में पुलिस लाइन की गार्द ने उन्हें सलामी दी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह और क्षेत्राधिकारी टांडा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
जनपद रामपुर के नवागन्तुक पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीना ने आज पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को सुना। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीना ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर, समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने अपनी व्यक्तिगत और स्थानीय समस्याएं उनके समक्ष रखीं, जिन्हें एसपी ने गंभीरता से सुना।
श्री सोमेन्द्र मीना हाल ही में रामपुर के नवागत पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभाल चुके हैं। उनकी प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ जनता से सीधा संवाद स्थापित कर शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

- आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

