वरिष्ठ पत्रकार रज़ा रिज़वी पुनः प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य नियुक्त, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने दी बधाई

Date:

नई दिल्ली: पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय और निर्भीक पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार रज़ा रिज़वी को एक बार फिर देश की सर्वोच्च पत्रकारिता संस्था प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से संपूर्ण मीडिया जगत में खुशी की लहर है।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के वरिष्ठ सदस्य मज़ाहिर ख़ान ने इस नियुक्ति पर रज़ा रिज़वी को बधाई देते हुए कहा, “रज़ा रिज़वी जी को PCI का पुनः सदस्य बनाया जाना पत्रकारिता जगत के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उनका लंबा अनुभव, निष्पक्ष सोच और पत्रकारों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता प्रेस काउंसिल को और अधिक प्रभावी बनाएगी।”

raza rizvi 1

पत्रकारों की समस्याओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

रज़ा रिज़वी का पुनर्चयन न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह उन सभी पत्रकारों के विश्वास की जीत है जो निष्पक्ष और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। आज के दौर में जब मीडिया कई चुनौतियों से गुजर रहा है—जैसे डिजिटल मीडिया का विस्तार, पीत पत्रकारिता पर अंकुश, छोटे व मध्यम समाचार पत्रों का संकट और पत्रकारों की सुरक्षा—ऐसे समय में उनका PCI में होना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विशेष रूप से जिला, तहसील और ग्रामीण स्तर पर कार्य करने वाले ग्राउंड रिपोर्टर्स की समस्याओं और उनके अधिकारों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने में उनकी भूमिका निर्णायक होगी।

निष्पक्ष पत्रकारिता की मिसाल

श्री रिज़वी ने सदैव पत्रकारिता को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में देखा है। विषम परिस्थितियों में भी सिद्धांतों से समझौता न करना और समाचारों की विश्वसनीयता बनाए रखना उनकी पहचान रही है।

मज़ाहिर ख़ान ने आगे कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे ताकि वे इसी तरह प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारों की आवाज़ को मजबूती देते रहें।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत...