उत्तर प्रदेश/रामपुर: नवाबों का शहर रामपुर(Rampur), जहां पर बच्चा बच्चा सियासत की अच्छी खासी जानकारी रखता है। यहाँ पर लंबे समय तक लोकसभा की सीट कांग्रेसियों के कब्जे में रही है। लेकिन वक्त के साथ ही पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने नवाब खानदान को हाशिए पर लाकर खड़ा कर दिया और रामपुर की लोकसभा सीट कांग्रेस के हाथ से निकल गयी। जिसका परिणाम यह हुआ कि यहाँ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का दायरा लगातार घटता चला गया। इन सबके बावजूद राष्ट्रीय लोकदल के नेता मोहम्मद उस्मान बबलू ने राहुल गांधी के यहां से लोकसभा का चुनाव लड़ाने की बाकायदा हाथों में तख्तियां लेकर मांग कर डाली है। उनकी इस मांग ने सियासी गलियारों में सनसनी भी फैला दी है।
राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के रुहेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान बबलू का रामपुर गृह जनपद है। वह अपने साथियों के साथ नैनीताल नेशनल हाईवे स्थित घंटाघर पार्क में एकत्र हुए जहां पर उन्होंने अपने हाथों में तख्तियां लेकर रामपुर से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लोकसभा का चुनाव लड़ाने की मांग कर डाली है। रालोद नेता मोहम्मद उस्मान बबलू और उनके समर्थकों के हाथों में रालोद के झंडे के अलावा “राहुल गांधी रामपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ें” की तख्तियां मौजूद रहीं।
सबसे ज्यादा वोटो से चुनाव जिताने का काम
रालोद(RLD) नेता मोहम्मद उस्मान बबलू के मुताबिक जनपद रामपुर में कांग्रेस पार्टी का ही वर्चस्व रहा है और सबसे ज्यादा बार कांग्रेस के ही सदस्य चुनाव जीत कर संसद में पहुंचे हैं। अब एक बार फिर से लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं, ऐसी स्थिति में राष्ट्रीय लोकदल ने अपनी पार्टी सुप्रीमो जयंत चौधरी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से राहुल गांधी को लोकसभा का चुनाव लड़ाने की मांग की है। उनका यह भी कहना है कि अगर राहुल गांधी रामपुर से चुनाव लड़ते हैं तो यहां से उन्हें देश में सबसे ज्यादा वोटो से चुनाव जिताने का काम किया जाएगा और इसके बाद राहुल गांधी तमाम जिंदगी रामपुर की जनता के प्यार को कभी नहीं भूल पाएंगे।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

