ग्लोबलटुडे की खबर का असर: सहसवान में गर्भवती की मौत के बाद अवैध ‘पब्लिक हेल्थ केयर सेंटर’ सील, संचालकों पर FIR दर्ज

Date:

सहसवान (बदायूँ): ‘ग्लोबलटुडे’ की खबर का एक बार फिर बड़ा असर हुआ है। हरदतपुर रोड स्थित बिना किसी पंजीकरण और मानकों को ताक पर रखकर अवैध रूप से चलाए जा रहे ‘पब्लिक हेल्थ केयर सेंटर’ में प्रसव के दौरान हुई गर्भवती महिला की मौत के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। खबर प्रमुखता से प्रसारित होने के बाद नींद से जागे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अमले ने रविवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए इस अवैध अस्पताल को सील कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

मुहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद निवासी इमरत को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उक्त प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला की हालत गंभीर होने के बावजूद वहां लापरवाही बरतने का आरोप है। जब स्थिति बेकाबू हो गई, तो उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।

प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के कड़े निर्देशों पर रविवार को तहसीलदार राकेश कुमार और सीएचसी (CHC) चिकित्साधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पर अचानक छापेमारी की। स्थलीय निरीक्षण के दौरान अस्पताल संचालक कोई भी वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या आवश्यक चिकित्सीय दस्तावेज पेश नहीं कर सके। फर्जीवाड़ा और मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर टीम ने मौके पर ही अस्पताल को सील कर दिया।

अस्पताल संचालकों के खिलाफ कानूनी शिकंजा

केवल सीलिंग ही नहीं, बल्कि अवैध रूप से अस्पताल चलाने और लापरवाही से महिला की जान लेने के इस गंभीर मामले में प्रशासन ने कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी ने अस्पताल संचालक निहाल और महिला संचालक सायमा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।

इस सख्त कार्रवाई से इलाके में अवैध रूप से चल रहे फर्जी अस्पतालों और नीम-हकीमों में हड़कंप मच गया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

भूपेंद्र चौधरी ने News18 के कार्यक्रम में उद्योग, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सवालों के जवाब दिए

मुरादाबाद: दिल्ली रोड स्थित होटल हॉलिडे रीजेंसी में News18...

रामपुर रजा लाइब्रेरी के संग्रह में शामिल हुई मंडलायुक्त संगीता सिंह की पुस्तक ‘Fire in the Semal Tree’

रामपुर: मुरादाबाद मंडलायुक्त संगीता सिंह, आईएएस की प्रकृति, पर्यावरण...