Sambhal News: दिनदहाड़े योगी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 5 हज़ार के इनामी दो गौ तस्कर गिरफ्तार

Date:

उत्तर प्रदेश/संभल(मुज़म्मिल दानिश): सम्भल में पुलिस बदमाशों के हौसले पस्त करती नजर आ रही है। पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के गोली है जबकि एक सिपाही भी घायल हुआ है, तीन बदमाश मौके से फरार हो गए।

उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में दिनदहाड़े पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। फायरिंग में 25-25000 के दो इनामी बदमाशों के गोली लगी है। फायरिंग में एक सिपाही घायल हुआ है। तीन शातिर बदमाश फरार हो गये जिनको पकड़ने के लिए पुलिस कॉबिंग कर रही है।

दरअसल आपको बता दें कि जनपद संभल पुलिस का मिशन एनकाउंटर जारी है। एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है जहां पुलिस ने मुठभेड़ में 25 – 25 हज़ार रुपए के इनामी दो गौ तस्करों को गोली मारकर गिरफ्तार किया है। वहीं गौ तस्करों की गोली से एक सिपाही भी जख्मी हुआ है।

गौ तस्करों के 3 साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों से एक लग्जरी कार, अवैध शस्त्र एवं एक जीवित गोवंश पशु को बरामद किया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...