कोरोना वायरस के नए रूप ओमिक्रॉन(Omicron) की रोकथाम के नाम पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने चौंकाने वाले आदेश जारी किए हैं।
पुलिस के आदेश के मुताबिक पूरे लखनऊ (Lucknow) में धारा 144 लगा दी गई है जो आज से लेकर 5 जनवरी तक लागू रहेगी। इसके साथ ही पुलिस ने विधानसभा के आसपास धरने-प्रदर्शन करने पर भी रोक लगा दी है।
पुलिस के आदेश के मुताबिक घर की छत पर ईंट-पत्थर जमा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के इस आदेश के मुताबिक शहर में होटल, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, जिम और स्टेडियम आदि 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ ही खोले जा सकेंगे। इसके साथ ही लखनऊ में मास्क पहनने को भी अनिवार्य किया गया है। वहीं बंद जगहों पर होने वाले आयोजनों में 100 से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं हो सकेंगे।
लखनऊ के ज्वाइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) पीयूष मोर्डिया के मुताबिक कोरोना(Corona) की सभी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
आदेश में कहा गया है कि खुले स्थानों में जगह के आकार के मुताबिक आयोजन होंगे, लेकिन प्रवेश द्वार पर कोविड हेल्प डेस्क बनाना ज़रूरी होगा। इसके अलावा धार्मिक स्थलों में 50 से ज़्यादा श्रद्धालुओं के एक बार में इकट्ठा होने पर भी पाबंदी लगाई गयी है।
इसके अलावावा शहर में रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर भी पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही सरकारी इमारतों के आसपास ड्रोन कैमरे से शूटिंग करने पर रोक लगा दी गई है।
आदेश में कड़ी चेतावनी जारी की गई है कि सोशल मीडिया पर ग्रुप एडमिन की जिम्मेदारी होगी कि कोई भी शख्स भड़काऊ पोस्ट न करे। ऐसा करने पर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

- उधम सिंह नगर: नमाज़ी से मारपीट मामले में मंदिर प्रबंधक अरविंद शर्मा गिरफ्तार, एक और विवादित वीडियो वायरल

- Srinagar Police Launch Major Crackdown on Fake News Network; Multiple Summons Issued

