नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. आदिश अग्रवाला ने प्रसिद्ध समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. एम. अतहर उद्दीन ‘मुन्ने भारती’ को ऑल इंडिया बार एसोसिएशन (AIBA) का मीडिया एडवाइजर नियुक्त किया है। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है।
मुन्ने भारती वर्तमान में ‘ग्लोबल टुडे’ के कंसल्टिंग एडिटर और ‘ओखला प्रेस क्लब (रजि.)’ के चेयरमैन के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
30 वर्षों का पत्रकारीय अनुभव और सामाजिक योगदान
डॉ. आदिश अग्रवाला ने इस मनोनयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुन्ने भारती पिछले तीन दशकों से इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं। उन्होंने न केवल पत्रकारिता में अपनी पहचान बनाई है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी मिसाल कायम की है।
मुन्ने भारती की कुछ प्रमुख उपलब्धियां:
- संसदीय निधि का सदुपयोग: मुन्ने भारती देश के पहले ऐसे पत्रकार हैं, जिन्होंने अपने पैतृक राज्य बिहार के वैशाली जिले में आधा दर्जन राज्यसभा सांसदों के सहयोग से करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए।
- बुनियादी ढांचा विकास: उनके प्रयासों से सरकारी तंत्र के माध्यम से उप-स्वास्थ्य केंद्र, उर्दू विद्यालय भवन, कब्रिस्तान की घेराबंदी और सड़कों का निर्माण सुनिश्चित हुआ।
- पेंशन और समाज सेवा: उन्होंने अपने पैतृक गांव में सैकड़ों विधवाओं को गैर-सरकारी सहयोग से पेंशन दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कोरोना काल में पेश की निस्वार्थ सेवा की मिसाल
महामारी के दौर में मुन्ने भारती ने अपनी जान की परवाह किए बिना दिल्ली के ओखला इलाके में जरूरतमंदों की मदद की। रातों को जागकर उन्होंने गरीब परिवारों को चिन्हित किया और उन तक राशन व खाना पहुँचाया। अस्पताल में बेड और इलाज के लिए भटक रहे सैकड़ों लोगों को उन्होंने भर्ती कराया।
दूसरों की मदद करते हुए वे स्वयं भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के जवान भी उनकी जान बचाने की जद्दोजहद में जुटे रहे, जिसके बाद उन्होंने मौत को मात दी।
उनकी इन्हीं सेवाओं और मीडिया के व्यापक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- बैंकॉक में 14-15 दिसंबर को ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर वर्ल्ड पीस’, 22 विषयों पर होगा मंथन

- अंकिता भंडारी हत्याकांड: इंडिया गेट पर परिवार का रातभर धरना, तड़के हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने छोड़ा

- राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों को धन्यवाद दिया, कहा—लोकतंत्र की लड़ाई जारी रहेगी

- राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने SC में दायर की SIR पर रोक की याचिका

- ‘आप किसी के घर में कैसे घुस सकते हैं?’—नदीम खान की कथित हिरासत पर दिल्ली हाईकोर्ट का पुलिस को नोटिस

- कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, कोर्ट ने किया रिहा

