मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा(Narottam Misra) ने शबाना आजमी, जावेद अख्तर और नसीरुद्दीन शाह को ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग के स्लीपर सेल के एजेंट कहा है।
दरअसल अभिनेत्री शबाना आजमी ने बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों की रिहाई को लेकर नाराजगी जताई थी। जिसके जवाब में नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए ये बात कही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कन्हैयालाल की हत्या पर इनके मुंह से कुछ नहीं निकला लेकिन भाजपा शासित राज्य में कुछ हो जाए तो इन्हें देश में रहने से डर लगने लगेगा।
भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा कि राजस्थान में कन्हैयालाल की हत्या हुई, इनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला। झारखंड के दुमका में एक बच्ची को जिंदा जलाकर मार डाला तो ये लोग चुप थे। लेकिन भाजपा शासित राज्य में कुछ हो जाए, फिर इन्हें देश में रहने से डर लगेगा, फिर एक अवॉर्ड वापसी गैंग सक्रिय हो जायेगा । फिर ये लोग गला फाड़-फाड़ कर चिल्लाने लगते हैं। ये लोग अपनी घटिया मानसिकता का परिचय देते हैं। इन्हें सभ्य और धर्मनिरपेक्ष कैसे कहा जा सकता है। अब इन सभी लोगों की देश में कलई खुल चुकी है।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

