HighLights
- चीनी लड़की स्नैपचैट के जरिये पाकिस्तान के जावेद से मिली।
- तीन साल से जावेद और सुन गाओ फेंग एक-दूसरे के संपर्क में हैं।
- चीनी महिला सड़क मार्ग इस्लामाबाद पहुंची।
पकिस्तान की सीमा हैदर और भारत की अंजू के बाद एक और लड़की के प्यार के लिए सरहद पार करने की खबर सामने आई है। सीमा और अंजू के बाद एक चीनी लड़की ने ऐसा किया है। वह पाकिस्तानी लवर से मिलने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार, चीनी महिला की दोस्ती पकिस्तान के जावेद के साथ स्नैपचैट के जरिए हुई थी और दोनों की यह दोस्ती प्यार में बदल गयी।
21 वर्षीय युवती को 18 साल के लड़के से हो गया प्यार
लोकल मीडिया के अनुसार, महिला की पहचान सुन गाओ फेंग के रूप में हुई है। वह तीन महीने ट्रेवल वीजा पर चीन से बुधवार को इस्लामाबाद पहुंची।
21 वर्षीय गाओ से 18 वर्षीय ब्वॉयफ्रेंड जावेद ने रास्ते में मुलाकात की। जावेद अफगानिस्तान की बॉर्डर से लगे बाजौर जिले का रहने वाला है।
सुरक्षा स्थिति के कारण जावेद गाओ फेंग को अपने गृहनगर के बजाय समरबाग तहसील में अपने मामा के घर ले गया।
पुलिस के अनुसार, दोनों तीन साल से स्नैपचैट के जरुए संपर्क में थे। दोनों की यह दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई।
जिला पुलिस अधिकारी जियाउद्दीन ने बताया कि महिला को पूरी सुरक्षा प्रदान की गई है। चीनी महिला के ट्रेवल दस्तावेज भी सही हैं।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

