रामपुर(रिज़वान खान): रामपुर में हमसफर रिजॉर्ट में बिजली चोरी केस में सपा नेता आजम खान की पत्नी डॉ. तंजीन फातिमा को आज कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद मुकदमा खत्म कर दिया और तंजीन फातिमा को बा इज़्ज़त बरी कर दिया है।
इस मामले में तंजीन फातिमा ने 32 लाख रुपये की सम्मन राशि जमा करने के बाद केस को खत्म करने की अर्जी लगाई थी। इसके आधार पर कोर्ट ने मुकदमा समाप्त कर दिया
गौरतलब है कि 5 सितंबर 2019 को शहर कोतवाली में तंजीम फातिमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रिपोर्ट में आरोप था कि तंजीम फातिमा के हमसफर रिसोर्ट में चोरी से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। डूंगरपुर बिजलीघर के जेई राहुल रंजन द्वारा यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले की विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।
इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रही थी।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

