Globaltoday.in | सालिम रियाज़ | बदायूँ
बदायूं ज़िले के थाना जरीफनगर के गांव रसूलपुर निवासी वेद राम मौर्य का 12 वर्षीय पुत्र पंकज मौर्य अपने खेत से यूके लिपस्टिस के पत्तों की गड्डी अपने सिर पर रखकर ला रहा था। परिजनों का कहना है कि पत्तों की गड्डी में तीन सर्प छिपे हुए थे। घर पर जैसे गड्डी सर से उतारी तो दो सर्प निकलकर भाग गए और एक ने किशोर को दंश लिया।
आनन फानन मैं परिजन किशोर को मूर्छित अवस्था में उपचार के लिए जिला बदायूं के एक निजी अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरो ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजन जिला बदायूं के नगर पंचायत कछला के निकट हरपालपुर गांव के सपेरों के पास ले गए वहां भी किशोर को मृत घोषित कर दिया गया।
परिजन शव लेकर अपने घर वापस आ गए परिवार में मौत की खबर सुनकर कोहराम मच गया। किशोर की कई बरस पहले एक बड़ी बहन की भी मौत हो चुकी है। किशोर दो भाइयों छोटा था। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
- जौहर यूनिवर्सिटी को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड

- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

- शाहीन बाग पुलिस ने वाहन चोरी का मामला सुलझाया; चार आरोपी गिरफ्तार

- मैनपुरी में स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने होंठ पर काटा; मुकदमा दर्ज

- ईरान संकट गहराने से कच्चे तेल में बड़ा उछाल: ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के पार, भारत समेत दुनिया भर में बढ़ सकती है महंगाई

