अमेरिका के अधिकांश राज्यों में मौसम की गंभीरता के कारण जनजीवन प्रभावित है, वहीं अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में छह लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों घायल हो गए।
विदेशी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विभिन्न हवाई अड्डों से लगभग 10,000 घरेलू और विदेशी उड़ानें रद्द या विलंबित हुई हैं, पिछले तीन दिनों में रद्द या विलंबित उड़ानों की संख्या 20,000 तक पहुंच गई है।
संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ राज्यों में तापमान सामान्य से 20 से 40 डिग्री नीचे चला गया है, जिसके कारण संयुक्त राज्य अमेरिका के 80 प्रतिशत नागरिक हिमांक बिंदु से नीचे तापमान सहने को मजबूर हैं। वहीं 4 लोगों की मौत भी हो चुकी है और क़रीब 90 हजार नागरिक बिजली से वंचित हो चुके हैं।
यूटा राज्य में एक यातायात दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और राज्य में 4 फीट तक बर्फ गिरी। इसके अलावा, व्योमिंग राज्य में हिमस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
ठंडी हवाओं के कारण मोंटाना राज्य में तापमान शून्य से 40 तक नीचे चला गया है, जबकि टेक्सास राज्य में, जहां 2021 में तूफान के कारण 246 लोगों की मौत हो गई, आपूर्ति बनाए रखने के लिए नागरिकों को अनावश्यक रूप से बिजली का उपयोग न करने की सलाह दी गयी है।
फ्लोरिडा राज्य के कुछ हिस्सों में भी तापमान शून्य से नीचे जाने का अनुमान है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

