Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल में प्रशासन ने आज़म खान के क़रीबी माने जाने वाले नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन को हिरासत में लिया है।
सपा नेता क़ौसर पर 42 लाख रुपए के गबन की रकम वसूलने का आरोप है। 5 घंटे हिरासत में रखने के बाद प्रशासन ने उनसे वसूली की कुछ रक़म वसूल कर बाक़ी की रक़म जमा करने के लिए सात दिन की मोहलत देकर छोड़ दिया है।
दरअसल आजम खान के करीबी माने जाने वाले सपा नेता कौसर अहमद के खिलाफ वाहन खरीद में 42 लाख रुपए के गबन की रकम वसूलने के लिए तहसीलदार की तरफ से आरसी जारी की गई थी लेकिन इसके बाबजूद भी रकम नहीं जमा कराई गई।
इसके बाद तहसीलदार की तरफ से कौसर अहमद के खिलाफ वारंट जारी हुए और बुधवार को उन्हें पैसा नहीं जमा कराने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया। जिसके बाद सपा नेता हकीम कौसर को करीब 5 घंटे तक हिरासत में रखा गया।
इस दौरान सपा नेता हकीम कौसर ने रकम जमा कराने को लेकर तहसीलदार के सामने बहुत सारी दलीलें दीं और कुछ ही दिनों में रकम जमा कराने की बात भी कही लेकिन इसके बावजूद भी प्रशासन अपनी बात पर अड़ा रहा।
इसके बाद पूर्व चेयरमैन हकीम कौसर से 8 लाख रुपए की रकम वसूलने के बाद बाकी रकम जमा कराने के लिए एक हफ्ते की मोहलत पर छोड़ा गया है।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

- उधम सिंह नगर: नमाज़ी से मारपीट मामले में मंदिर प्रबंधक अरविंद शर्मा गिरफ्तार, एक और विवादित वीडियो वायरल

- Srinagar Police Launch Major Crackdown on Fake News Network; Multiple Summons Issued

