Rampur: होने वाली बहु को भगा कर, कर ली शादी

Date:

रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली घटना रामपुर में हुई है, जहां होने वाली बहू को उसका होने वाला ससुर ही लेकर भाग गया और फिर उसे अपनी दुल्हन बना लिया।

रिश्तों की इस भूल भुलैययों में उलझी उसकी पत्नी और बेटा बुरी तरह हैरान हैं, उनकी समझ मे नही आ रहा कि क्या करें, किस से इंसाफ की गुहार लगाएं।

यूं तो बहू, बेटी के समान ही होती है लेकिन कई लोग रिश्ते नातों की सीमाएं लांघ कर रिश्तो को शर्मसार कर देते हैं। इसी तरह की एक घटना रामपुर के बांसनगली गांव में हुई जहां शकील नामक एक व्यक्ति ने अपने बेटे का रिश्ता एक युवती के साथ तय करा दिया।

हालांकि बेटा अभी नाबालिग था और परिवार वाले उसका रिश्ता नहीं करना चाहते थे लेकिन शकील ने पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट कर उन पर दबाव बनाया और उन्हें उस लड़की के साथ रिश्ता तय करने के लिए मजबूर कर दिया। इस तरह वह लड़की उसकी होने वाली बहू बन गई और वह उसका होने वाला ससुर।

लेकिन कहानी यहां खत्म नही हुई, अपने नाबालिग बेटे के साथ जबरदस्ती रिश्ता तय कराने के बाद वह होने वाली बहू से मोबाइल पर दिन रात बतियाने लगा। परिवार वालों ने जब विरोध जताया तो फिर उसने मारपीट शुरू कर दी। आशिकी इतनी बढ़ गई कि वह बेटे से भी छुपी ना रह सकी और बेटे ने भी शादी से इनकार कर दिया तब वह अचानक अपने घर से कुछ ज़ेवर और पैसा लेकर अपने साथ लड़की को भगा ले गया और अपनी होने वाली बहू को ही अपनी दुल्हन बना लिया।

इस घटना से जितनी उसकी पत्नी परेशान है उससे कहीं ज्यादा उसका नाबालिग बेटा हैरान है कि आखिर पिता ने यह क्या कर दिखाया। वह रिश्तो का खून करने वाले अपने पिता पर तमाम आरोप लगाते हुए कहता है कि हैरत की बात यह है की शकील के माता-पिता ने भी उसे अपनी होने वाली बहू को दुल्हन बनाने में पूरी मदद की।

ऐसे में बेटे का ब्याह कर उसका घर बसाने के सपने देख रही शकील की पत्नी को बहू की जगह एक सौतन मिल गई। अब वह अपने को ठगा सा महसूस कर रही है लेकिन उसकी समझ में नहीं आ रहा कि आखिर वह इंसाफ के लिए गुहार लगाए तो कहाँ।

इस विषय पर पीड़ित शबाना ने बताया, “इस कहानी को 3 साल हो गए और यह कहानी चलते-चलते मुझे मारने लगे हमने कहा बात क्या है और वो लड़की खेमपुर की रहने वाली है उसके पीछे मुझे मारते थे और दो बार यह पकड़े भी जा चुके हैं…फिर भी यह नहीं माने, फिर बाद में इन्होंने कहा कि मैं बेटे का रिश्ता कर रहा हूँ, हमने कहा की लड़की बड़ी है और लड़का छोटा है मेरा, लड़के की उम्र 15 साल है और बेटी की उम्र काफी ज्यादा है। उसके बावजूद भी पूरे घर को मारते हुए 3 साल हो गए फिर भी यह नहीं माने, जबरदस्ती यह हमें उसके घर लेकर जाते थे और आखिर में मानकर हमने वहां रिश्ता कर दिया। बहु से सास बात कर सकती है, देवर बात कर सकता है, नन्दे बात कर सकती हैं लेकिन ससुर से क्या मतलब बार-बार बात करने का यह कौन सी इंसानियत है पूरा पूरा दिन वीडियो कॉल चलती है कुछ तो ऐसी बात होगी… मैंने फिर सबूत ढूंढा दोनों को मैंने कई बार साथ में पकड़ा, फिर यह छोटे बेटे से बोले मैं तेरे संग इसका रिश्ता कर रहा हूं…मेरा बेटा बोला कि मैं नाबालिग हूं…मैं अभी शादी नहीं करूंगा पहले मैं अपने हाथ पैरों पर खड़ा होऊंगा और दूसरी बात मैं वहां रिश्ता नहीं करूंगा क्योंकि वह लड़की मेरे लायक नहीं है…बेटा बोला मेरे पास सबूत है तुम्हारे कि तुम्हारी इतनी गंदी गंदी रिकॉर्डिंग है वह मेरे फोन में है इसलिए मैं वहां रिश्ता नहीं करूंगा। फिर इन्होंने गाड़ी, मोबाइल, कपड़े जितना भी इनका सामान था वह लेकर निकल गए खामोशी के साथ और उस लड़की के साथ फरार हो गए। बेटी वाले ने भी कहा कि मेरी लड़की वापस दे दो काफी दिन हो गए लड़की को लेकर जाए हुए और उसे लड़की से निकाह कर लिया और यह निकाह उनके मां-बाप ने कराया है और मुझसे कहा है तुझसे जो किया जाए कर ले अभी तो मैं इसकी एक और निकाह करा आऊंगा। जहां पर रिश्ता हुआ था बेटे का वहां मेरे पति शकील ने शादी कर ली और वह बेटी है, या बहू है या यह बेटे की बीवी है यह बताओ, अब मुझे इस चीज में इंसाफ चाहिए मैं इंसाफ चाहती हूं मैं भी तो बिया करके आई हूं क्या मेरी कुछ नहीं चलेगी अभी तक मैंने कोई कदम नहीं उठाया है ना ही मेरी मां है, ना ही मेरा बाप है, ना ही मेरा कोई भाई है, ना ही मेरा कोई मायका है मेरा कोई नहीं है मेरा सिर्फ यही शोहर था और यह भी मेरा छिन गया, मुझे मार मार कर मेरे हालात बहुत बुरे कर दिए और मेरे तीनों बेटे मेरे साथ हैं और बेटों को धमकी दे रहे हैं कह रहे हैं तीनों बेटों को बचा लो मेरे तीनों बेटे रंग पेंट का काम करते हैं दो बेटे मेरे हरियाणा में है और एक बेटा रामपुर में काम करता है मुझे इन हालातो में छोड़कर गए हैं मैं बहुत परेशान हूं मुझे इंसाफ चाहिए यह समाज कैसा है यह दुनिया में क्या हो रहा है 6 बच्चों का बाप है शकील मेरा शोहर तीन पोती पोता है जहां रिश्ता करा था उसी को लेकर भाग गया मुझे इंसाफ चाहिए।

इस विषय पर पीड़ित का बेटा जिससे शादी होनी थी अयान ने बताया,, मैं बाज़नगली रामपुर का रहने वाला हूं मेरा रिश्ता हुआ था खेमपुर में जबीना के साथ मेरे अब्बू का नाम है शकील, मेरे अब्बू उसे लेकर भाग गए और उसके साथ निकाह कर लिया हम तीन भाई हैं और हमारी मा है और अब हमें इंसाफ चाहिए। वो ₹2 लाख और डेढ़ तोले सोना लेकर भाग गए है। मेरे अब्बू और जबीना के नाजायज संबंध थे इसमें मैंने उन्हें पकड़ लिया था और इसमें मेरे दादा-दादी का हाथ है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related