Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
जनपद रामपुर के कोतवाली टांडा क्षेत्र में एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। युवती के जहरीला पदार्थ खाने की वजह उसका एक युवक से प्यार करना और उससे निकाह करना बताया जा रहा है। युवती का जिस युवक के साथ निकाह होना था उसके इंकार करने पर युवती ने यह कदम उठाया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर की कोतवाली टांडा के मुकुटपुरा गांव के रहने वाले इरशाद की बेटी 22 साल की बेटी अरमाना कोतवाली टांडा के धनपुरा गांव के नाज़िम के साथ निकाह करना चाह रही थी।
लेकिन इस निकाह में नाजिम का भाई इरशाद बाधक बना हुआ था, जिस कारण से अरमाना ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवती के पिता इरशाद की ओर से नाज़िम और इरशाद के खिलाफ कोतवाली टांडा में नामज़द एफआईआर दर्ज करायी गयी है।
बताया जा रहा है कि नाजिम ने अपने भाई के कहने पर अरमाना से निकाह नहीं किया। जिसके बाद अरमाना ने नाजिम के घर पर जाकर जहर खा लिया। गंभीर हालत में अरमाना को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।
- फ्रांस में छात्र आंदोलन हिंसक, 5,000 गिरफ्तार; पेरिस पुलिस प्रमुख ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

- Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar

- JIH Urges Government to Choose Dialogue Over Confrontation on Public Issues

- ‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ नारे पर शिवराज का सवाल— “आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?”

- जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने सरकार से टकराव छोड़ बातचीत अपनाने की मांग की; SIR, इबादतगाहों की सुरक्षा और असहमति पर चिंता जताई

- रामपुर: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार


