बिहार/जमुई: 18 अप्रैल को जमुई में दिनदहाड़े चकाई स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सोना और कैश लूटकर फ़रार होने वाले गिरोह के दो अपराधियों को पुलिस ने देवघर से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बैंक लूट की यह घटना को अंजाम इंटर स्टेट अपराधिक गिरोह ने दिया था।
जिन दो अपरधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनका नाम रंजीत दास और रणवीर सिंह बताया गया है। इनके पास से दो देसी कट्टे, तीन जिंदा कारतूस के साथ लूट के 95 हजार, 2 सौ रुपए भी बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार किये गये अपराधी रंजीत दास देवघर शहर के बंपास टाउन और रणवीर सिंह पूर्णिया जिले के केहाट का रहने वाला है।
इस मामले का खुलासा करते हुए जमुई एसपी ने बताया कि लूट की घटना के बाद सीसीटीवी का जो फुटेज सामने आया था उसमें एक अपराधी बैंक मैनेजर को हथियार के बल पर बंधक बनाये हुआ था। उसका नाम राजेश दास है जो बैंक लूट और पुलिस को चकमा देने के मामले में सजायाफ्ता कैदी के रूप में गया जेल मे बंद था, लेकिन 24 फरवरी 2023 की रात जब रीढ़ मे दर्द की शिकायत पर गया अस्पताल में भर्ती होने के बाद फरार हो गया था, पुलिस राजेश और उसके और साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
न्यूज़18 की खबर के अनुसार पुलिस ने बताया कि बैंक लूटने वाले इस इंटर स्टेट गिरोह का सरगना गया अस्पताल से फरार सजायाफ्ता कैदी राजेश दास ही है जो चकाई में एसबीआई को लूट ले के दौरान सर पर टोपी लगाए और कंधे पर गमछा लिए हाथ में हथियार ले बैंक मैनेजर को बंधक बनाया था। बैंक लूट के इस मामले का खुलासा करते हुए जमुई एसपी शौर्य सुमन ने बताया कि यह गिरोह बैंक लूटने वाले संगठित गिरोह है जो बांका और हजारीबाग में बैंक को लूट चुके हैं, हाल के दिनों में अब ये दुमका और धनबाद में बैंक लूटने वाले थे।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा


