Har Ghar Tiranga: बाजपुर में अलग अलग जगह निकाली गई तिरंगा यात्रा

Date:

उत्तराखंड/बाजपुर(शुभम गंभीर): आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर राजनैतिक पार्टियां हों, प्रशासनिक अधिकारी हों या फिर देश की आम जनता सभी अमृत मोहत्सव मना रहें हैं। इसी बीच तिरंगा यात्रा को लेकर खूब राजनीति भी हो रही है कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर जुबानी जंग कर रहें हैं। यहाँ भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के तिरंगा वाले बयान पर कहा कि जिनका देश की आज़ादी में कोई योगदान नहीं रहा वह तिरंगे का सम्मान करना सिखा रहें हैं, साथ में उन्होंने बीजेपी पर तीखे बार किये।

बड़ी कुर्बानियों के बाद यह गौरव हमें हासिल हुआ

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। इसी के तहत कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस से पहले सितारगंज में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं बस शहर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं देश की सेवा कर चुके कई पूर्व फौजियों ने भी इस तिरंगा यात्रा में भाग लिया और कहा देश का तिरंगा हमारा गौरव है, बड़ी कुर्बानियों के बाद यह गौरव हमें हासिल हुआ।

केबिनट मंत्री सौरव बहुगुणा ने कहा आज पूरा देश आजादी का 75 वा महोत्सव मना रहा है इसी क्रम में आज सितारगंज नवीन मंडी से न्यूक्लियर चौराहा महाराणा प्रताप चौक होते हुए एक तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जिसमें पहुंचे सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद किया साथ ही जो सेना में अपनी सेवा दे चुके और फौजी रहे उनको सम्मान किया जाएगा तिरंगा यात्रा में सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा सरकार पर निशाना

बाजपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत प्रदेश के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पूर्ण होने पर कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर उत्तराखंड में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। कांग्रेस की तिरंगा यात्रा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में ब्लॉक कार्यालय से शुरू हुई। इस दौरान प्रदेश के तमाम कांग्रेस के पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान तिरंगा यात्रा के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जिन लोगो का देश की आज़ादी में किसी प्रकार का योगदान नहीं रहा वह लोग देश का झंडा लेकर आगे बढ़ रहें हैं। क्या वह तिरंगे का सम्मान करना हमें सिखाएंगे? जिस तरह अंग्रेजों ने भारत में फूट डालकर राजनीति की थी उसी तरह आज केंद्र की भाजपा सरकार सत्ता के लालच में लगातार देश विरोधी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है और देश की अर्थव्यवस्था लगातार गिरती जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने और सरकार द्वारा किए जा रहे जन विरोधी कार्यों को जनता के सामने लाने के लिए कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

वहीं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा भी आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव में मुख्यालय रुद्रपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा पुलिस कार्यालय से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय व उसके बाद मेन रोड रुद्रपुर से होते हुए डीडी चौक गए व गांधी पार्क में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इसी दौरान एनडीआरएफ की 15 वीं बटालियन ने भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जो की इन्होने अपने हेड ऑफिस से 50 किलोमीटर तक अपनी तिरंगा यात्रा निकाली है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...