लखनऊ: शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिज़वी (Wasim Rizvi) पर उनके ड्राइवर की पत्नी ने बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला ने लखनऊ के एक थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 5 माह पूर्व वसीम रिज़वी ने उसके पति को बाहर भेजकर महिला का जबरदस्ती बलात्कार किया। साथ ही बलात्कार के बाद रिज़वी ने अश्लील फोटो और वीडियो दिखा कर महिला को बदनाम करने और परिवार समेत जान से मारने की धमकी भी दी।
महिला का आरोप है कि आए दिन पति को बाहर भेज वसीम रिज़वी उसके साथ जबरदस्ती गलत काम करता रहा है। महिला ने अभी तक डर की वजह से अपनी ज़बान नहीं खोली थी लेकिन पानी सर से ऊपर देख महिला ने अपने पति को सारी आप बीती बतायी।
पति ने जताया विरोध तो कपड़े उतार कर की पिटाई
अपनी पत्नी की बात सुनकर जब ड्राइवर 11 जून 2021 को वसीम रिज़वी से बात करने गया तो पति को वसीम ने नंगा कर बुरी तरह मारा पीटा तथा मोबाइल और ड्राइविंग लाइसेंस छीन लिया और साथ ही साथ दी शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी।
जांच में जुटी पुलिस
रातों रात महिला के पति ने वसीम रिज़वी का दिया हुआ मकान खाली कर महिला और उसका पति वकीलों और पार्षदों की मदद से सआदतगंज थाने पहुंचे जहाँ उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की है।
इस पूरे मामले पर डीसीपी वेस्ट ने बताया कि महिला की तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

