उत्तर प्रदेश /रामपुर: अनुप्रिया पटेल सोमवार की शाम रामपुर रेलवे स्टेशन पहुंची,जहां से वह दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। रामपुर पहुंची रेलवे स्टेशन पर मीडिया से मुखातिब होते हुए अनुप्रिया पटेल अपना दल एस को पूरे प्रदेश में मजबूत बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा हमने अपना दल संगठन को विगत 2 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अभियान चलाकर एक करोड़ नए सदस्य जोड़े हैं। इसके साथ ही उन्होंने रामपुर में अपना दल पार्टी के प्रत्याशी का विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा हम कोशिश करेंगे धीरे धीरे पूरे रामपुर में अपना दल संगठन मजबूत हो।
वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री, अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा अपना दल के संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर जनपद बरेली में एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था जिसमें जनपद के कोने-कोने से सभी विचारधारा के समर्थक भारी संख्या में उन्हें नमन करने और श्रद्धांजलि देने के लिए आए थे। उसी कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान मैं यहां से वापस जा रही हूं।
निकाय चुनाव के सवाल पर अनुप्रिया पटेल ने कहा हमारा संगठन बहुत तेजी से काम कर रहा है समय आने पर निकाय चुनाव में भागीदारी के संबंध में पार्टी के नेतृत्व में उतरेंगे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के किए गए ट्वीट जवाहरलाल नेहरु नहीं चाहते थे कि राम मंदिर बने इस सवाल पर अनुप्रिया पटेल ने बड़े हल्के अंदाज से कहा कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपना दल एस की क्या रणनीति रहेगी इस पर अनुप्रिया पटेल ने कहा अपना दल एस के संगठन को हम उत्तर प्रदेश के पूरे 75 जिलों में निरंतर मजबूत कर रहे हैं। पिछले 2 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक हम लोगों ने सदस्यता अभियान चलाया जिसमें पार्टी ने एक करोड़ सदस्य बनाने का निर्णय लिया था जिसे अपना दल एस ने पूरा किया।
रामपुर आने की वजह पर अनुप्रिया पटेल ने कहा मैं बरेली जनपद आई थी और बरेली में ही कार्यक्रम था। आज अपना दल एस के संस्थापक सोनेलाल पटेल जी का परिनिर्वाण दिवस है। उसी अवसर पर बरेली में एक बड़ी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। बरेली से वापसी के लिए मैंने रामपुर का रास्ता चुना है, यहां से मैं वापस जा रही हूं।
रामपुर में अपना दल एस संगठन रामपुर में कितना मजबूत है इस पर अनुप्रिया पटेल ने कहा, हमारे प्रत्याशी ने यहां स्वार से चुनाव लड़ा था, हम रामपुर में अपना दल एस के संगठन को रामपुर में धीरे-धीरे मजबूत कर रहे हैं, अभी मैं यह तो नहीं कह सकती कि बहुत मजबूत हो गया है लेकिन निश्चित रूप से हम तेजी से काम कर रहे हैं और धीरे-धीरे हमारा संगठन बहुत मजबूत हो रहा है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

