नई दिल्ली: नई दिल्ली में जीएसटी काउंसिल (GST Council) की 56वीं बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में टैक्स व्यवस्था को सरल बनाने की दिशा में मिशन क्रिटिकल फैसला लिया गया है। अब भारत में केवल दो मुख्य जीएसटी स्लैब – 5% और 18% होंगे। 12% और 28% के स्लैब को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। साथ ही नुकसानदायक वस्तुओं के लिए एक विशेष 40% स्लैब बनाया गया है।
कौन से सामान हुए सस्ते?
शून्य टैक्स कैटेगरी
- यूएचटी दूध, छेना, पनीर, पिज्जा ब्रेड, रोटी, पराठा को टैक्स फ्री कर दिया गया
- 33 जीवनरक्षक दवाइयां (जिनमें 3 कैंसर की दवाएं भी शामिल) जीएसटी के दायरे से बाहर
- व्यक्तिगत बीमा पॉलिसी पर जीएसटी समाप्त
5% टैक्स स्लैब में शामिल
शैंपू, साबुन, तेल, नमकीन, पास्ता, कॉफी, नूडल्स, थर्मामीटर, ग्लूकोमीटर, चीज़, मक्खन, फर्टिलाइज़र और 2500 रुपये से कम कीमत के जूते 5% टैक्स स्लैब में शामिल होंगे।
18% टैक्स स्लैब (28% से घटकर)
छोटी कारें, 350 सीसी तक की मोटरसाइकिलें, एयर कंडीशनर, फ्रिज, सभी टीवी, वॉशिंग मशीन, सीमेंट और ऑटो पार्ट्स
कौन से सामान महंगे होंगे?
40% के नए विशेष स्लैब में: पान मसाला, सिगरेट, गुटका, बीड़ी, तंबाकू उत्पाद, फ्लेवर्ड कार्बोनेटेड ड्रिंक्स और प्राइवेट जेट
कब से लागू होंगे नए रेट?
बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुष्टि की है कि 22 सितंबर 2025 से नई दरें प्रभावी होंगी।
सभी राज्यों का समर्थन
हिमाचल प्रदेश के मंत्री राजेश धर्माणी के अनुसार, सभी राज्यों के प्रतिनिधियों ने टैक्स संरचना को सरल बनाने के इस प्रस्ताव का एकमत से समर्थन किया।
वित्त मंत्री का बयान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “ये सुधार किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्गीय परिवारों को केंद्र में रखकर किए गए हैं। स्वास्थ्य, कृषि और श्रम प्रधान उद्योगों को इससे महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।”
👉 यह निर्णय 8 साल पुराने जीएसटी ढांचे में सबसे बड़ा बदलाव है और प्रधानमंत्री मोदी की 15 अगस्त की घोषणा के बाद उठाया गया पहला ठोस कदम है। ‘
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- “भाजपा भारत नहीं है…”: एंटी-CEC प्रदर्शनों के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री पूजा बेदी, लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिकों से की अपील

- नेहा सिंह राठौर vs ABP न्यूज: “कॉल गर्ल बताकर खबर चलाई, अब माफी माँगी… नेहा सिंह राठौर बोलीं- कोर्ट में मिलो, न्याय चाहिए”

- महाराष्ट्र के धर्मांतरण कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, एपीसीआर ने मांगी संवैधानिक समीक्षा

- वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष एकजुट, राहुल बोले—लोकतंत्र की बहाली के लिए जारी रहेगा संघर्ष, दोषियों को मिलेगी सजा

- ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाकर सौंपे सबूत और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की

- वरिष्ठ पत्रकार रज़ा रिज़वी पुनः प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य नियुक्त, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने दी बधाई

- ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर बिफरा ‘INDIA’ गठबंधन: पटना से हैदराबाद तक सड़क पर विपक्ष, चुनाव आयोग पर तीखा हमला

- ‘मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार ने देश को हाईजैक किया, यह देशद्रोह है’: इंडिया ब्लॉक के धरने में बरसे राहुल गांधी

- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

