Globaltoday.in | गुलरेज़ खान | बरेली
उत्तर प्रदेश में बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की दिनदहाड़े घर के पास चाकुओं से गोदकर हत्या की और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। बताया यह भी जा रहा कि दोनों ने घर विरोध के बाद लव मैरिज की थी।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना प्रेमनगर क्षेत्र के बानखाने की रहने वाली निशि कश्यप (18) वर्ष ने अपने भाई के दोस्त विकास सक्सेना से एक साल अंतर्जातीय विवाह पहले किया था। दोनों से 9 माह बच्ची भी है।
विकास सक्सेना ने आज 11 बजे के आसपास दुकान से दूध लेकर घर वापस रही अपनी पत्नी निशि की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गया।
मृतिका निशि की मां ने बताया कि उनका दामाद कुछ समय से दहेज़ की मांग कर रहा था, मांग पूरी नहीं होने के चलते उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। उनका दामाद विकास उनके बेटे का दोस्त था, इस वजह से उनके घर विकास का आना शुरू हो गया था और इसी दौरान उनकी बेटी और विकास में संबंध हो गए थे। वह लोग शादी के विरोध थे हालंकि वह बाद में मान गए। आज विकास ने उनकी बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गया।
एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस को सूचना मिली थी। उस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पता चला कि के एक व्यक्ति जिसका नाम विकास सक्सेना है उसने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया। उस हमले के बाद आरोपी फरार हो गया। मौके पर मौजूद मृतिका के भाई ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतिका के परिवार की तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज करेगी। अगर इस मामले कोई अन्य भी शामिल हुआ तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति
- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

- जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन

- फारूक अब्दुल्ला के ‘पाकिस्तान कश्मीरियों को बचा रहा है’ बयान पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का पलटवार, मज़ाहिर खान ने मांगी सख्त कार्रवाई

- मक्का और मदीना पर हमले अस्वीकार्य: हूथियों के खिलाफ OIC ने अपनाया कड़ा रुख

