पूरी दुनिया में जगह जगह असत्य पर सत्य की जीत के रूप में हिंदू धर्म के मानने वाले लोग हर साल दीपावली का पावन पर्व मनाते हैं। इसी तरह पूरे भारत देश में भी यह त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
दीपावली के इस पर्व को लोग अपने अपने परिवार के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें त्योहारों के मौक़े पर भी ड्यूटी करनी होती है और वे त्यौहार अपने परिवार के साथ नहीं मना पाते। ऐसे में ये लोग अपने ऑफिस को ही परिवार समझकर त्योहारों का आनंद लेते हैं।
ऐसा ही हुआ रामपुर जनपद के थाना टांडा में जहाँ वर्दी धारियों ने दिवाली के इस मौक़े पर धूम मचा दी। हुआ कुछ यूँ कि दीपावली के अवसर पर महिला पुलिसकर्मी प्रशिक्षु के रूप में मौजूद रहे। यहां पर उन्होंने रंगोलियां के साथ ही दीपक जलाकर पूरे थाने को सजाया जिसके चलते पूरा थाना रोशनी से जगमग हो गया।
वहीं थाने के एसएचओ ने महिला पुलिस कर्मियों को इस पावन त्यौहार के मौके पर रात्रि भोज के रूप में खाना खिलाया। दीपावली के मौके पर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी गदगद नजर आए।
महिला पुलिसकर्मी मनीषा नागर के मुताबिक,” मैं प्रशिक्षु हूं आरटीसी पुलिस लाइन रामपुर से और जैसे दिवाली का शुभ अवसर है तो उस पर हम टांडा थाने आए हुए हैं और यहां पर हम सभी जो प्रशिक्षु महिलाएं व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए आए हुए हैं तो हम सभी ने सजाया थाना और एसएचओ सर ने सभी को खिलाया खाना तो यहां आकर हम सबको बहुत अच्छा लगा और थाने में आकर हम लोगों को बहुत सारी जानकारी मिली कि किस तरीके से पुलिस वालों को सूचनाएं मिलती हैं, कैसे सुनवाई में देरी पड़ती है, सबके मन की बात हमें जाननी होती है सबकी सुरक्षा हमें करनी पड़ती हैं और हमें किस तरीके से शांति व्यवस्था बनाए रखना है तो यह सब हमें यहां आकर सिखाई जाती हैं बहुत अच्छा लगा हमें और बहुत कुछ सीखने को मिला।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

