Globaltoday.in|सऊद खान|रामपुर
उत्तर प्रदेश(UP) के ज़िला रामपुर(Rampur) के मशहूर चाक़ू बाज़ार के बराबर रेडीमेड कपड़े की एक दुकान में एकाएक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी दुकान में फैल गई।
घटना देर रात की है जब दुकान मालिक दुकान बंद कर के चला गया, जिसके कुछ देर बाद ही दुकान में आग लगने की खबर उसे मिली। सूचना मिलते ही वह वापस दुकान पर पहुंचा तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर क़ाबू पाया। दुकान मालिक के अनुसार इस आग में उसका लाखों का माल जलकर राख हो गया।
मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह(Arun Kumar Singh) ने बताया कई चाकू मार्केट में सलमान(Salman) नाम के आदमी की कपडे की दुकान में आग लगी है। पास में एक शहजाद(Shehzad) की चाक़ू की दुकान है लेकिन उसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है।

पड़ोस की दुकान में आग लगी होने की वजह से उनकी फर्निशिंग पिघल गई है। उन्होंने बताया कपड़े की दुकान मालिक सलमान के अनुसार दुकान में 10 लाख से ज्यादा का माल था माल पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया है। इस दुकान में भी इनका सौ परसेंट नुकसान हो गया है। आग के कारण के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा जांच का विषय है।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’
- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी
- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप
