विस्थापितों ने मशाल जुलूस निकालकर भरी हुंकार, आंदोलन उग्र करने की दी चेतावनी

Date:

Globaltoday.in|भोपाल| मध्यप्रदेश

नर्मदा भवन पर, नर्मदा बचाओ आंदोलन के चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के पांचवे दिन आंदोलनकारियों ने मशाल जुलूस निकालकर हुंकार भरी। कमलू दीदी,पवन, राहुल और महेंद्र के नेतृत्व में करीब 1000 लोगों ने एनवीडीए से एम पी नगर चैराहे तक रैली निकालने की कोशिश की लेकिन इस रैली को भोपाल हाट चौराहे पर पुलिस ने रोक दिया और आगे नहीं जाने दिया।

पुलिस के रोकने पर आंदोलनकारियों ने इस मशाल रैली के माध्यम से सरकार को चेताया है कि यदि उन्होंने आंदोलनकारियों की मांग नहीं मानी तो यह आंदोलन और उग्र होगा। युवाओं के साथ चल रही इस विशाल रैली में लोगों ने जनगीत गाकर कर एक दूसरे की हौसला अफजाई की।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related