Globaltoday.in | सम्भल | मुज़म्मिल दानिश
मेरा घर किसान का घर, भाजपा मुक्त घर ! जी कृषि कानून के विरोध में अब उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल में कृषि क़ानूनों को लेकर किसानों ने भाजपा का विरोध करना शुरू कर दिया है। किसानों ने अपने घरों के बाहर भाजपा मुक्त के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। जनपद सम्भल के ग्राम सिंगपुर सानी,भदरोला, महरोना,बड़ा ताजुद्दीन,हिसामपुर,लखोरी जलालपुर में किसानों का भाजपा सरकार के खिलाफ भारी विरोध देखने को मिल रहा है। किसानों का कहना है कि बीजेपी को अब हमारे घर से कोई वोट नही जाएगा। इसी लिए हमने अपने घरों के बाहर ये पोस्टर चस्पा किये हैं।
किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार ने कृषि कानून को जबर्दस्ती लागू किया है जबकि किसान महीनों से यूपी बॉर्डर पर विरोध जता रहे हैं पर मौजूदा सरकार किसानों की नहीं सुन रही है। इसी लिए किसान अब भाजपा को वोट नही देंगे। हम अपने घर को भाजपा मुक्त कर रहे हैं। भाजपा मुक्त घर के पोस्टर यहाँ के गांव पहुँचने पर घरों के बाहर जगह जगह चस्पा हुए मिल जाएंगे।
- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content

- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’

- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’

- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

