अखिलेश यादव ने रामपुर आकर माँगा तंज़ीन फात्मा के लिये वोट

Date:

अखिलेश ने कमलेश तिवारी की हत्या पर योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसा ठोकना सिखाया है कि न जनता को पता किसको ठोकना है और न पुलिस को, कब कौन किसको ठोकदे कुछ नहीं पता…

globaltoday.in
रामपुर से सऊद खान की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) आज शनिवार को रामपुर पहुंचे। उन्होंने कड़ी सुरक्षा के बीच रामपुर में किले के मैदान से जनसभा को संबोधित किया।

अखिलेश यादव ने सपा सांसद आज़म खान(Azam Khan) की पत्नी तंज़ीन फातिमा(Tanzin Fatima) के लिए वोट की अपील की। तंज़ीन फातिमा उपचुनाव में रामपुर से सपा की प्रत्याशी हैं। अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में लखनऊ में हिन्दू नेता कमलेश तिवारी(Kamlesh Tiwari) की हत्या पर बोलते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा।

आज़म खान ने दिया जयाप्रदा को जवाब कहा, बहुत फ़र्क़ है मेरे रोने और तुम्हारे…

कमलेश तिवारी हत्याकांड पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ‘… और कितनी घटनाएं बताएं हम आपको! अभी जो घटना लखनऊ की बताएं कि एक हिंदू महासभा का नेता उसकी हत्या कर दी गई लखनऊ में और आप तो टीवी देखो. टीवी पर लगातार चल रहा है तो उसकी मां क्या कह रही है उनकी मां कह रही है हमें सुरक्षा अगर कभी मिली थी तो समाजवादी सरकार में सुरक्षा थी और आजम खान साहब के जमाने में सुरक्षा हमें सुरक्षा मिली थी गनर मिले थे लेकिन इस योगी सरकार ने हमें सुरक्षा नहीं दी और उसी का परिणाम है कि हमारे बेटे की हत्या हो गई। बताओ पुलिस का सब कुछ है वहां बीजेपी का सब कुछ है चौकी से लेकर ऊपर तक सब कुछ बीजेपी की सरकार उनकी है बताओ हत्या हो गई क्या हत्या को रोक पाए और यह कैसे हत्या रोकेंगे, जब ये खुद कहते हैं कि आप अगर व्यवस्था करना चाहते हो तो ठोक दो और ऐसा ठोकना सिखाया है कि जनता को नहीं पता किसको ठोक दे और पुलिस को नहीं पता किसको ठोक दे।

रामपुर का चाकू एक बार पुनः देश और दुनिया के सर चढ़कर के बोलेगा- योगी

अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी से घबरा तो नहीं जाओगे बीजेपी के लोग खुद दुखी हैं उनके लोग मारे जा रहे हैं खुद परेशान हैं और मैं आप सब से कहना चाहता हूं के जो मारा गया है लखनऊ में उसकी मां का स्टेटमेंट जरूर देखना टीवी पर पूरा देखना। आपको पता चलेगा कि उसकी मां ने क्या-क्या कहा है तो आपको पता चलेगा कि आखिरकार दोषी कौन है और उस कहानी को भी दूसरी कहानी की तरफ लेकर जा रहे हैं। कह रहे हैं कि 2015 में धमकी दी गई थी और अगर 2015 में धमकी दी गई थी तो बताओ ढाई साल से सरकार क्या कर रही थी? ढाई साल से सरकार ने कार्यवाही क्यों नहीं की? यह केवल कहानी बना रहे हैं और जिन्होंने घटना की वह भी नहीं पकड़े गए हैं पकड़े हो गए हैं जो 2015 में साजिश कर रहे थे इसलिए उसकी मां की बात सुनना आप और अगर मां की बात सुन लोगे आप तो आपको पता लग जाएगा कि आखिरकार सरकार किस रास्ते पर है और जिस रास्ते पर सरकार है उसे हमारा और आपका भविष्य बेहतर नहीं हो सकता। इसलिए लोकतंत्र बचाने के लिए देश को बचाने के लिए और इस देश की संस्कृति को बचाने के लिए एक एक वोट साइकिल खींचने पर डाल देना यही निवेदन है। अपील मैं आपसे करने आया हूं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...