अमित शुक्ला ने ज़ोमैटो के मुसलिम डिलिवरी बॉय से खाना लेने से किया इनकार तो ज़ोमैटो ने भी दिया करारा जवाब

Date:

शुक्ला जी ने ज़ोमैटो से कहा कि अभी सावन का महीना चल रहा है और वह मुसलिम के हाथ से डिलीवर किया हुआ खाना नहीं खा सकता।

ग्लोबलटुडे, 31 जुलाई
वेबडेस्क


ऑनलाइन फूड सर्विस वेबसाइट ज़ोमैटो के सामने एक ऐसा मामला आया है जिसने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले पंडित शुक्ला नाम के ग्राहक ने ज़ोमैटो द्वारा भेजे गए मुसलिम डिलिवरी बॉय से खाना लेने से इनकार कर दिया। ग्राहक ने बुधवार को ज़ोमैटो से उसके डिलिवरी वॉय को लेकर शिकायत की। ग्राहक ने कहा कि अभी सावन का महीना चल रहा है और वह एक मुसलिम के हाथ से भेजा हुआ खाना नहीं खा सकता।

ज़ोमैटो कहा कि खाने का कोई धर्म नहीं होता, खाना ख़ुद एक धर्म है

पंडित अमित शुक्ला नाम के इस ग्राहक ने ज़ोमैटो से हुई चैट का स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह फ़य्याज़ नाम के डिलिवरी बॉय को बदलकर किसी दूसरे डिलीवरी बॉय को भेजने की बात करता है। जिसके बाद ज़ोमैटो ने इस शिकायत का ज़बरदस्त जवाब दिया है।
ज़ोमैटो ने लिखा है कि खाने का कोई धर्म नहीं होता, खाना ख़ुद एक धर्म है। इस मामले पर बाद में ज़ोमैटो के फाउंडर दीपेन्द्र गोयल ने भी जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि-


ज़ोमैटो के फाउंडर दीपेन्द्र गोयल ने लिखा कि “हम भारत के विचारों और हमारे ग्राहकों-पार्टनरों की विविधता पर गर्व करते हैं. हमारे इन मूल्यों की वजह से अगर बिजनेस को किसी तरह का नुकसान होता है तो हमें इसके लिए दुख नहीं होगा।’
 

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

बदायूं: जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे...

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...