दुबई में मोरक्को की गायिका को अश्लील प्रदर्शन के लिए क़ैद

Date:

दुबई की एक अदालत ने मोरक्को की गायिका को नए साल के मौके पर एक परफॉरमेंस के दौरान अश्लील डांस के लिए जेल और मुल्क से निर्वासन की सज़ा सुनाई है।

ग्लोबलटुडे, 30 जुलाई
वेबडेस्क


मोरक्को की खूबसूरत गायिका मरयम हुसैन पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने नए साल के मौके पर एक परफॉरमेंस के दौरान एक साथी रैपर के साथ स्टेज पर अश्लील अंदाज़ अपनाया।
हालांकि मरयम हुसैन ने इन आरोपों का खंडन किया और इसे अनजाने में हुई गलती बताया, लेकिन उनके प्रदर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।

दुबई में मोरक्को की गायिका को अश्लील प्रदर्शन के लिए क़ैद
दुबई में मोरक्को की गायिका को अश्लील प्रदर्शन के लिए क़ैद

कार्यक्रम के आयोजन के सभी वीडियो के अधिकार यूएई के मीडियाकर्मी सालेह अल जासिमी के पास थे, जिन्होंने मरयम पर कार्यक्रम के वीडियो क्लिप वायरल करने और कार्यक्रम के दौरान अश्लीलता दिखाने को लेकर मुक़दमा किया था।
खबरों के मुताबिक़ मरयम और सालेह के बीच कई महीनों से क़ानूनी जंग चल रही थी, ये लड़ाई दोनों के बीच सोशल मीडिया पर भी जारी रहती थी।
जिसके लिए बादशाहत छोड़ी उस कम उम्र बीवी को मलेशिया के बादशाह ने तलाक़ क्यों दी
लेकिन अब दुबई की स्थानीय अदालत ने दोनों की कानूनी लड़ाई को खत्म कर दिया है और मोरक्को की गायिका मरयम हुसैन को अनुचित प्रदर्शन का दोषी ठहराया और उसे तीन महीने की जेल और दंड के बाद यूएई से निकालने का आदेश दे दिया।
भारतीय हास्य कलाकार की दुबई में शो के दौरान मौत
रिपोर्ट के मुताबिक़ सालेह अल जस्मी और मरयम हुसैन के वकीलों ने सोशल मीडिया पर स्थानीय अदालत के फैसले की पुष्टि की है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related