पीड़िता को प्रेम जाल में फंसा कर बनाए शारीरिक संबंध, गर्भावस्था में किशोरी को छोड़कर हुआ फरार।
Globaltoday.in|सऊद खान|रामपुर|टांडा
उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर(Rampur) की तहसील टांडा(Tanda) में एक बार फिर एक नाबालिग किशोरी की आबरू तार तार हुई है। किशोरी के गांव के ही एक युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और जब किशोरी ने उससे शादी करने की बात कही तो युवक उसे छोड़कर फरार हो गया। इतना ही नहीं जब किशोरी गर्भवती हो गई तो आरोपी युवक के घरवालों ने उसके साथ लात घूंसे से मारपीट की और उसके गर्भ को गिराने की कोशिश की।
फिलहाल किशोरी ने परिजनों की मदद से थाना टांडा पर इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए उपरोक्त युवक और उसके परिजनों के खिलाफ बलात्कार और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है और अब पुलिस इस मामले में तहकीकात कर रही है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह(Arun Kumar Singh) ने बताया थाना टांडा पर एक शिकायत आई थी जिसमें एक युवक एक लड़की जो अपने माता-पिता के अनुसार नाबालिक है उसके साथ युवक ने संबंध बनाए जिसके चलते वह गर्भवती हो गई वादी की सूचना पर थाना टांडा पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है मेडिकल परीक्षण 164 के बयान व अन्य विधिक कार्रवाई पूरा करते हुए जो साक्ष्य इसमें मिलेंगे उसके अनुसार रिपोर्ट माननीय न्यायालय को प्रेषित कर दी जाए।
यह भी ज़रूर पढ़ें:-
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी
- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप
- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War
