Globaltoday.in | सऊद खान | टांडा | रामपुर
यूपी के जिला रामपुर(Rampur) में एक पड़ोसी ने पड़ोस में ही रह रही एक युवती को प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ 1 साल तक दुष्कर्म किया और जब युवती ने उससे शादी करने की इच्छा ज़ाहिर की तो वह मुकर गया, जिसके बाद युवती ने इस पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी और उनके साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मामला रामपुर के टांडा(Tanda) थाना क्षेत्र का है जहां पीड़िता को उसके पड़ोसी रियाजुद्दीन ने पहले तो अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी करने का झांसा देकर उसके साथ लगातार 1 साल तक दुष्कर्म किया। लेकिन जब युवती ने पड़ोसी रियाजुद्दीन से शादी करने की बात कही तो वह अपनी बात से मुकर गया और उससे गाली गलौज करने लगा। जिसके बाद युवती ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पूरा मामला बयान किया। युवती की तहरीर पर इस मामले में पुलिस ने धारा 376, 504, 506 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
वहीं इस मामले में क्षेत्राधिकारी विद्या किशोर शर्मा ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें युवती ने बताया है कि उसके साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया है जिसके चलते आरोपी रियाजुद्दीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में विवेचना कर रही है, इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content
- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’
- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’
- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा
