शादी और नोकरी का झांसा देकर NSG कमांडो ने युवती से बनाये शारीरिक सम्बन्ध

Date:

रामपुर/उत्तर प्रदेश[सऊद खान]:उत्तर प्रदेश के ज़िला रामपुर के कोतवाली सिविल लाइन छेत्र में रहने वाली एक युवती ने NSG कमांडो पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

Screenshot 2019 01 11 10 13 22 1402000645
आरोपी कमांडो

युवती का कहना है कि उसके फोन पर सोनीपत हरियाणा के रहने वाले कुलदीप की एक मिस कॉल आयी और उसके बाद युवक बार बार उससे बात करने लगा। युवती ने जब कुलदीप से कहा कि वो नौकरी की तैयारी कर रही है तो कुलदीप ने उसे बताया कि वो एनएसजी में कमांडो है और वो उसकी नौकरी लगवा देगा। इसके बाद युवक आए दिन युवती के कमरे पर रामपुर आने लगा और उससे शादी करने की बात कहने लगा।
2019 01 11 10 15 24
पीड़ित महिला

युवती का आरोप है कि कमांडो ने उसकी बिना मर्जी के कई बार उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाए। जब युवती को पता चला कि युवक के अन्य लड़कियों से भी सम्बन्ध हैं तो उसने युवक से इस बारे में पूछताछ की। कुलदीप ने इसके बाद उससे मारपीट करना शुरू कर दी।युवती ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने धमकी दी कि अगर कोई कार्यवाही की तो तेरे अश्लील फोटो और वीडियो नेट पर डाल दूंगा।
पुलिस के आलाधिकारियों से जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि युवती का कहना है कि युवक अपने को कमांडो बताता है। वो तीन चार साल से नौकरी और शादी का झांसा देकर उससे सम्बन्ध बनाये हुए था। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी कमांडो के खिलाफ धारा 376,504,323, 420 और 406 में मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...