Globaltoday.in|रईस अहमद | रामपुर
मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 14 सौ बीघा जमीन सरकार द्वारा ज़ब्त किये जाने के बाद यह मुद्दा गरमाने लगा है।
आजम खान(Azam Khan) और उनके पुत्र अब्दुल्लाह आजम खान पिछले 11 महीनों से सीतापुर जेल में हैं जबकि उनकी पत्नि और रामपुर नगर से सपा विधायक डॉक्टर तन्ज़ीन फातमा 10 महीने बाद जेल से रिहा हो चुकी हैं।
तन्ज़ीन फातिमा(Tanzin Fatima) की रिहाई के बाद कांग्रेसी नेता और उर्दू के मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी और भोपाल के कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद ने रामपुर पहुंचकर जौहर यूनिवर्सिटी मुद्दे पर आंदोलन चलाने की बात कही तो एमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने आजम खान से मुलाकात करने की इच्छा जता डाली।
ऐसे में भला समाजवादी पार्टी कैसे पीछे रह जाती आखिर एसपी मुखिया अखिलेश यादव ने रामपुर में आजम खान के घर पहुंचकर उनकी पत्नि से मुलाकात की। बाद में वह मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी भी गए जहां पर उन्होंने पत्रकार सम्मेलन को संबोधित किया।
आजम खान के निजी रिसॉर्ट होते हुए इसके बाद उन्होंने सपा कार्यालय में जाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनता इस बार समाजवादी पार्टी को ही चुनेगी और भाजपा को गद्दी से उतार कर छोड़ेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी के जो लोग हैं यह विकास को हमेशा विनाश बनाते हैं। भारतीय जनता पार्टी को कोई सुंदर चीज अच्छी नहीं लग सकती। कोई अच्छी चीज होगी उसको तोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि जिन्होंने जिंदगी भर ठोकना और मारना सीखा हो उनसे आप पढ़ाई की उम्मीद करोगे क्या। आपने मुख्यमंत्री जी की भाषा नहीं सुनी विधानसभा में कहते हैं ठोक देंगे और उसका परिणाम क्या हुआ, उत्तर प्रदेश में कितने फेक एनकाउंटर हुए। शर्म आना चाहिए इस सरकार को।
अखिलेश यादव ने कहा कि कस्टोडियल डेथ उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा है। यह धर्म को लेकर बात करते हैं। हमारा धर्म ऐसा नहीं है के दूसरे को दुख दे परेशानी दे हमारा धर्म ग्रंथों में लिखा है कि योगी वही है जो दूसरों का दुख दर्द अपना समझे। क्या यह मुख्यमंत्री ऐसे हैं कि जो दूसरे का दुख अपना समझ रहे हैं।
असदुद्दीन ओवैसी और आज़म खान के रिश्तों पर अखिलेश
असदुद्दीन ओवैसी के आजम खान से मिलने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा मैं बरेली से रामपुर तक आया भी नहीं था कि ना जाने कितने शुभचिंतक हो गए। दूसरे दलों के लोग आजम खान के परिवार से मिलने आ रहे हैं। इस पर अखिलेश यादव ने कहा आप सब लोग जागरूक हैं आप सब जानते हैं शुरुआती दौर में जब आजम खान को परेशानी में डालने का सिलसिला शुरू हुआ क्या कांग्रेस और बीजेपी एक नहीं थी। सरकार की कोशिश रही है कै ऐसे अधिकारी भेजो जिन्हें ब्लैकमेल कर सकें। पुलिस कप्तान कौन आया उसकी किस चीज की जांच चल रही है उसकी नौकरी नहीं बच सकती।
कानून व्यवस्था के सवाल पूछने पर अखिलेश यादव ने कहा कानून व्यवस्था पर क्या कहना तुम सच दिखाओ जेल चले जाओगे यह कानून व्यवस्था। यह सब जानते हैं कि आदरणीय आजम खान साहब को पॉलिटिकल वजह से जेल भेज रहे हैं। हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है और न्यायालय हमारी मदद करेगा और आजम खान साहब जल्दी बाहर आएंगे।
अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी याद रखे,” जिसके शीशे के घर होते हैं वे पत्थर नहीं फेंका करते दूसरों के घर पर। ऐसा नहीं है उनकी सब यूनिवर्सिटी लीगल है। या उनके सब नक्शे पास हैं। अब यह सोचिए कि मुख्यमंत्री आवास का नक्शा ही पास नहीं है वे दूसरों के नक्शे पास कराते फिर रहे हैं। सपा सरकार बनाने जा रही है और उन्हें हटाने जा रही है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

