Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
उत्तर प्रदेश के संभल मे तंदूर वापस करने को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की हत्या के बाद आरोपी फरार है, पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
तंदूर वापस करने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या की घटना का मामला शुक्रवार की देर शाम सदर कोतवाली क्षेत्र के चमन सराय मोहल्ले का है।
बताया जा रहा है मृतक रेहान इलाके में तंदूर पर रोटी बनाने का काम करता था। कुछ महीने पहले पहले रेहान ने तंदूर पर रोटी बनाने का काम बंद कर दिया था।
शुक्रवार को तंदूर लगाने का काम दोबारा शुरू करने के लिए रेहान अपनी दुकान पर पहुंचा तो रोटी बनाने का तंदूर उसको दुकान से गायब मिला। रेहान ने तंदूर गायब होने के मामले में आस पास के दुकानदारों से जानकारी की तो लोगो ने रेहान को बताया कि सका तंदूर इलाके में रहने वाला सलमान ले गया है।
रेहान ने सलमान को बुलाकर बिना इजाज़त तंदूर ले जाने पर सलमान से नाराज़गी जताते हुए तंदूर वापस करने को कहा लेकिन सलमान ने तंदूर वापस करने से मना कर दिया। इस बीच सलमान के भाई भी आ गए और सलमान का साथ देते हुए रेहान से गाली गलौज शुरू कर दी।
रेहान ने गाली गलौज का विरोध किया तो सलमान ने रेहान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर रेहान को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल रेहान को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने रेहान की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर कर दिया जहां पर इलाज के दौरान देरै रात रेहान की मौत हो गई।
सम्भल के एस पी चक्रेश मिश्र ने बताया कि मृतक रेहान के परिजनों की तहरीर के आधार आरोपी सलमान और उसके दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
- रामपुर: आज़म खान के आवास पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, परिजनों से की मुलाकात; राजनीतिक हलचल तेज़

- यूनानी चिकित्सा का खोया सम्मान बहाल करने के लिए की जाएगी हरसंभव कोशिश: मुश्ताक खादीवाला

- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ नेहा बोरा को भी हिरासत में लिया, नरेला ले जाकर छोड़ा

- मैनपुरी में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, 5 माह की गर्भवती होने पर खुला मामला; जांच में जुटी पुलिस

- ईरान मुद्दे पर ट्रंप जल्द लेंगे फैसला, बोले- परमाणु हथियार हासिल करने की योजना लगभग छोड़ी

- केरल सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के मामले में विजिलेंस जांच का दिया आदेश

