8 माह की बच्ची को खिलाने के बहाने छत पर ले गया था आरोपी
Globaltoday.in। राहेला अब्बास । सम्भल
देश में मासूम बच्चियों के साथ यौन शोषण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब यूपी के जिला संभल(Sambhal) में एक मासूम से दरिंदगी का मामला सामने आया है। मामला गुन्नौर(Gunnaur) कोतवाली इलाके का है जहां पड़ोस में रहने वाले एक दरिंदे ने 8 माह की मासूम बच्ची से दरिंदगी की कोशिश की लेकिन मासूम की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन को देख आरोपी मौके से फरार हो गया जिसके बाद मामले की तहरीर पुलिस को दी गई पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अस्पताल के स्ट्रेचर पर रोती बिलखती 8 माह की मासूम को तो यह भी नहीं पता कि इसके साथ क्या दरिंदगी हुई है। मासूम की रोते हुए यह तस्वीरें इंसानियत को शर्मसार कर रही हैं। इंसान में छिपे भेड़िए की यह करतूत संभल के गुन्नौर कोतवाली इलाके के एक ग्राम ( कासिमपुर ललरोई) की है,जहां पड़ोस में रहने वाला 28 वर्षीय उमेश इस मासूम को खिलाने के बहाने अपनी छत पर ले गया और उसके साथ दरिंदगी करने का प्रयास करने लगा। मासूम की चीख-पुकार जब परिजनों को सुनाई पड़ी तो परिजनों को अनहोनी का शक हुआ। जैसे ही परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी दीवार फांद कर वहां से फरार हो गया। परिजनों ने मासूम को देखा तो मासूम बुरी तरह रो रही थी उसके शरीर पर कुछ चोट के भी निशान थे।
परिजनों ने बच्ची के साथ दरिंदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां महिला चिकित्सक ने बताया कि बच्ची के शरीर पर चोट के निशान हैं। मेडिकल रिपोर्ट के बाद पता लग पाएगा कि आखिरकार बच्ची के साथ क्या घटना हुई है। फिलहाल पुलिस दुष्कर्म के प्रयास में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी ।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी
- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप
- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War
- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित
