दबंगों ने महिला को पीटा, गला दबा कर मारने का प्रयास किया। शिक्षा के मंदिर स्कूल में भी धमकाया और जान से मारने की धमकी दी।
उत्तर प्रदेश/सम्भल(मुजम्मिल दानिश): जनपद सम्भल में एक महिला शिक्षमित्र को अपने दबंग पडोसी की शिकायत करना महंगा पड़ा है। महिला का आरोप है कि उसके दबंग पडोसी ने उसको मारा पीटा और उसका गला दबाकर मार डालने ने की कोशिश की।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और महिला टीचर को मेडिकल के लिए भेज दिया।
क्या है मामला
हजरत नगर गड़ी थाना क्षेत्र के गांव बराही में रहने वाली शिक्षामित्र महिला का कहना है कि उसके पडोसी अवैध शराब का कारोबार करते हैं और पड़ोस में हर समय शराबी आते रहते हैं जसिके कारण मोहल्ले में परेशानी होती है। महिला टीचर ने बताया कि उसके बच्चों की परीक्षाएं हो रही हैं और शराबियों के चलते बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं।
शिकायत करने पर महिला की पिटाई की
महिला टीचर ने बताया कि उसके पडोसी दबंग लोग हैं और अवैध शराब बेचने का धंदा करते हैं। जब महिला ने शराब बेचने का विरोध किया तो दबंग पड़ोसियों ने महिला को मारा और उसका गाला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।
आरोपी फ़रार
पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है लेकिन केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हैं। आरोपी दबंग हेकड़ बदमाश गिरोह के बताए जा रहे हैं।
पहले भी की है शिकायत
महिला टीचर का कहना है कि उसने पहले भी अवैध शराब बेचने वालों की शिकायत की है लेकिन कुछ नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि यह दबंग लोग आबकारी विभाग की मिलीभगत से अवैध शराब का कारोबार करते हैं। इसी कारण इनका कुछ भी नहीं होता। पीड़ित अध्यापिका ने कई बार अधिकारियों से और थाने में इसकी शिकायत की थी इसके बावजूद दबंग लोगों ने महिला टीचर पर हमला किया।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

