इस बीच शहर में पूरे दिन तनाव की स्थिति रही। सभी स्कूल बंद रहे। रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस ने कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया।

झारखंड के जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में रविवार की रात दो समुदाय के बीच तनाव के बाद उपद्रव, आगजनी और पथराव की घटनाओं के सिलसिले में पुलिस ने बीजेपी के कद्दावर नेता अभय सिंह सहित 60 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अभय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ शहर के बिष्टुपुर थाने में सोमवार को घंटों हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों ने उनकी गिरफ्तारी पर विरोध जताया। पुलिस ने हंगामे के बीच उन्हें जेल भेज दिया।
नवजीवन की खबर के अनुसार शहर में पूरे दिन तनाव की स्थिति बनी रही। सभी स्कूल बंद रहे। रैपिड एक्शन फोर्स और जमशेदपुर जिला पुलिस ने शहर के कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया। अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए पूरे दिन शहर में इंटरनेट सेवा बंद रखी गई।
एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि हालात नियंत्रण में हैं। उन्होंने लोगों से धैर्य, शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।
एसएसपी ने कहा कि सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। उपद्रव प्रभावित इलाकों की निगरानी के लिए ड्रोन लगाए गए हैं। अब तक 120 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।
उपायुक्त विजया जाधव ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए।
- “मिशन समाधान” का मुख्य उद्देश्य दोनों पक्षों की उपस्थिति में भूमि विवादों का निस्तारण करना: जिलाधिकारी

- वरिष्ठ पत्रकार रज़ा रिज़वी पुनः प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य नियुक्त, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने दी बधाई

- ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर बिफरा ‘INDIA’ गठबंधन: पटना से हैदराबाद तक सड़क पर विपक्ष, चुनाव आयोग पर तीखा हमला

- जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के नेता हिरासत में, पुलिस ने रोका मार्च

- जेएम प्रथम न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय, जिला जज से वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल गठित

- जच्चा-बच्चा की मौत के बाद सहसवान का सेवा हॉस्पिटल सीज, पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

