देश के प्रधानमंत्री की जबान से नाचने दो और मुजरा जैसे शब्द शोभा नहीं देता। उन्हें अपने पद की गरिमा रखनी चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के “मुजरा” वाले बयान को लेकर निशाना साधा है। हिमाचल प्रदेश में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी घबरा गए हैं, इसलिए उनकी जबान से ऐसी बातें निकल रही हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में अपने भाषण के दौरान ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया जो किसी देश के प्रधानमंत्री ने अब तक नहीं किया होगा। पीएम पद का हम सब आदर करते हैं। क्या उनकी जिम्मेदारी नहीं बनती कि इस पद की गरिमा रखें?
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की जबान से नाचने दो और मुजरा जैसे शब्द शोभा नहीं देता। उन्हें अपने पद की गरिमा रखनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भड़काने की बहुत बातें करते हैं। हिंदू-मुसलमान की बात करते हैं, जात-जात में लड़ाने की बात करते हैं।
आदिवासी और दलितों के अधिकार को लेकर भी खड़गे ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि जो चीज संविधान में है उसे मोदी सरकार एक-एक कर के निकाल रही है। उनके हक को देने से इनकार कर रही है इसलिए कांग्रेस पार्टी लड़ रही है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

