मेरठ की रहने वाली महिला इंस्पेक्टर को इस्लामनगर थाने के उपनिरीक्षक कक्ष में 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने मुकदमे में एफआर लगाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी।
बरेली(गुलरेज़ खान): मेरठ की रहने वाली एक महिला इंस्पेक्टर को इस्लामनगर थाने के उपनिरीक्षक कक्ष में 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने मुकदमे में एफआर लगाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। महिला इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर नोटों को सील किया गया है। इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
रंगदारी के मुकदमे में एफआर लगाने के मांगे थे रुपये
एंटी करप्शन के सीओ यशपाल सिंह ने बताया कि उघैती थाने के सैदपुर गांव की रहने वाले सीमा पत्नी स्वर्गीय राजीव कुमार के विरुद्ध इस्लामनगर थाने में रंगदारी, जान से मारने की धमकी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे की विवेचना इस्लामनगर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम सिमरजीत कौर कर रहीं थीं।
उन्होंने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के बदले 50 हजार की रिश्वत की मांग की थी। सीमा शर्मा ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी।
जिस थाने में इंस्पेक्टर थीं, वहीं बन गईं मुल्जिम
एंटी करप्शन की टीम ने महिला इंस्पेक्टर को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ने के लिए जाल बिछाया। एंटी करप्शन बरेली के सीओ यशपाल सिंह ने बताया कि एडीजी के निर्देश पर इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम ने बदायूं के इस्लामनगर थाने में उप निरीक्षक कक्षा में इंस्पेक्टर सिमरजीत कौर को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर मेरठ में गढ़ रोड मोती प्रयाग कॉलोनी की रहने वाली हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

