सपा नेता और यूपी सरकार के पूर्व मंत्री आज़म ख़ान को बड़ा झटका लगा है। डूंगरपुर मामले में उन्हें दोषी पाया गया है।
रामपुर(रिज़वान ख़ान): सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आज़म ख़ान को रामपुर की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट से आज बड़ा झटका लगा है। आज़म ख़ान को कोर्ट ने 2019 के डूंगरपुर प्रकरण मामले में दोषी करार दे दिया है। आज़म ख़ान को अदालत ने 2019 रामपुर के गंज थाने में दर्ज हुए धारा 392, 452, 504, 506 और 120 B के मामले में दोषी करार दिया है।
आज़म ख़ान पर घर में घुंस कर लूटपाट करने, चोरी और मारपीट के आरोप सिद्ध हुए हैं। इस केस में दूसरे आरोपी ठेकेदार बरकत अली को भी कोर्ट ने धारा 392, 452, 504 और 506 में दोषी ठहराया है।
समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान डूंगरपुर बस्ती को खाली करने के दौरान लूटपाट और मारपीट के साथ ही बुलडोजर से घरों को तोड़ने का आरोप लगाया गया था जिसका मुकदमा योगी सरकार में 2019 में दर्ज किया गया था। आज इस मामले में आजम खान को दोषी करार दिया गया आजम खान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में हाजिर हुए।
इस मामले में एक मुकदमा जेल रोड निवासी एहतेशाम की तहरीर पर दर्ज हुआ था जिसमे 18 मार्च 2024 को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव आज़म ख़ान को अदालत ने सात साल की कैद और पांच लाख रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाया थी और पूर्व सीओ सिटी आले हसन खान, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खान और बरेली के ठेकेदार बरकत अली को पांच साल की सजा हुई थी।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

