Globaltoday.in | राहेला अब्बास | वेबडेस्क
मुंबई में एक 27 वर्षीय महिला ने नया नगर पुलिस स्टेशन में अपने पति पर धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया है। महिला ने पति पर गंजापन छुपाने का आरोप लगाया है।
टाइम्स नाउ के अनुसार, 27 वर्षीय महिला की पिछले महीने शादी हुई थी और उसका पति 29 साल का है।
हालांकि, उसके पति और ससुराल वालों ने महिला के परिवार से यह बात छुपाई थी कि वह गंजा था, जिसके चलते महिला ने पति पर उसको धोखा देने का आरोप लगाया है।
गंजेपन का पता शादी के बाद चला
महिला ने बताया कि शादी के बाद पता चला कि उसका पति गंजा था, उसने यह भी बताया कि उसका पति विग पहने रहता था।
शिकायतकर्ता महिला ने यह भी दावा किया कि जब उन्होंने अपने ससुराल वालों के साथ इस मुद्दे को उठाया, तो उन्होंने कहा कि यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है।
यह भी पढ़ें:-
- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content

- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’

- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, नया नगर पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ निरीक्षक कैलाश बारू ने कहा कि आरोपी की शादी इसी साल सितंबर में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट से हुई थी।
उहोने बताया कि महिला को बाद में पता चला कि उसके पति के सिर पर बाल नहीं थे और उसने विग पहन रखा था।
कुछ दिन पहले महिला ने नया नगर पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया था और अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
कैलाश बारू ने कहा कि महिला का ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वाले उससे अधिक दहेज की मांग करते हुए परेशान कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति को उस पर शक करता है और उसके चैट और फ़ोन कॉल रिकॉर्ड भी चेक करता है।
सीनियर इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति और सास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 498, 377, 406 और 500 और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी अधिनियम) की धारा 66 और 66 (सी) के खिलाफ थी। के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि महिला के पति ने अग्रिम जमानत के लिए स्थानीय अदालत का दरवाजा खटखटाया था लेकिन उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी गई और अदालत ने उसे पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया।
- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content
- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’
- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’
- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा
