Globaltoday.in | उबैद इक़बाल
जब कभी भी हम अमरूद खाते हैं तो हमारे ज़हन में हरे रंग का फल नजर आता है।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हम जो अमरुद हम खाते हैं वह हरे रंग के अलावा किसी और रंग का भी होता है? जी हां हम बात कर रहे हैं काले अमरूद (Black guava) की। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जिन्होंने कभी काला अमरुद खाया होगा और ना ही देखा होगा।
बाजार में भी ठेलों या फलों की दुकानों पर हरे रंग के अमरुद ही नज़र आते हैं। काले रंग के अमरूद हमें बहुत मुश्किल से ही मिलते हैं।
देखने में यह अमरुद बिलकुल चुकंदर से मिलता जुलता लगता है। अंदर से यह अमरूद गुलाबी रंग का होता है। इसके पत्ते भी गहरे हरे या काले रंग के ही होते हैं।
जिस तरह से यह अमरुद अपने काले रंग की वजह से इतने खास होते हैं वहीं इस काले अमरूद के फायदे भी अनेक हैं।
किसी भी तरह की खांसी के लिए काला अमरुद बेहद फायदेमंद होता है। अगर आपको धसके वाली खांसी हो रही है तो इस अमरुद के पेड़ की कोंपल को धोकर चबाने से, उस का रस चूस कर थूक दें तो आपको बहुत आराम मिलेगा।
नज़ले या ज़ुखाम में भी यह अमरुद बहुत लाभकारी है क्योंकि इसमें विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है।
शुगर या दिल के मरीज़ के लिए भी काला अमरुद फायदेमंद बताया जाता है।
हालांकि किसान को इस अमरूद की क़ीमत सिर्फ 150 से 200 रूपये ही मिल पाती है जबकि बाजार में पहुंचकर यह काला अमरुद ₹700 से लेकर ₹800 तक होती है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

