वाहन चोर गिरोह का पर्दाफ़ाश, 25 बाइक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

Date:

Globaltoday.in |मुज़म्मिल दानिश|सम्भल

उत्तर प्रदेश के संभल में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो शातिर वाहन चोऱ़ों को दो तमंचों के साथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पच्चीस बाइक बरामद की हैं।


कामयाबी का सेहरा बहजोई थाना पुलिस के सिर बंधा है, जहां पुलिस ने बिजलीघर मोड़ से राहुल,
निवासी- अतौरा थाना नखासा और रफाइस निवासी-नगलिया मसकूला थाना मैनाठेर जिला मुरादाबाद को चोरी की बाइक बेचने जाते हुए गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार दोनों के कब्जे से चोरी की चौबीस और बाइक तथा दो तमंचे बरामद हुए हैं।

इस दौरान इनके दो साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस के अनुसार माल और भीड़भाड़ वाले स्थानों से गैंग बाइक चुराता था और 5 से 15000 रुपए में बेच देता था।

एसपी चक्रेश मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस की इस कामयाबी का खुलासा किया।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...

फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

फ्रांस में महंगाई, बढ़ती जीवन-लागत और शिक्षा व्यवस्था को...