असदुद्दीन ओवैसी ने आदिलाबाद में पार्टी इकाई को भंग किया

0
399
असदुद्दीन ओवैसी ने आदिलाबाद में पार्टी इकाई को भंग किया
असदुद्दीन ओवैसी ने आदिलाबाद में पार्टी इकाई को भंग किया

यूनिट के अध्यक्ष फारूक अहमद द्वारा स्थानीय लोगों को घायल करने के बाद, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) ने आदिलाबाद में अपनी पार्टी इकाई को भंग कर दिया

आदिलाबाद जिले में एआईएमआईएम(AIMIM) पार्टी इकाई के अध्यक्ष और आदिलाबाद नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अहमद ने अपनी लाइसेंसी .32 एमएम पिस्टल से गोलीबारी कर दो लोगों को घायल कर दिया था।

शनिवार को एआईएमआईएम(AIMIM) पार्टी के महासचिव और याकूतपुरा सीट से विधायक सैयद अहमद पाशा चतुरी ने एलान किया कि अहमद को पार्टी से निकाल दिया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि एआईएमआईएम (AIMIM) सुप्रीमो और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आदिलाबाद जिले में एक नई इकाई बनाने का फैसला किया था।

वारदात के बाद, फारूक अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत में पेश किया गया और उसका हथियार लाइसेंस जिला मजिस्ट्रेट द्वारा रद्द कर दिया गया है, आदिलाबाद एएसपी राजेश चंद्र ने एक मीडिया बयान में कहा।