वॉशिंगटन: अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, 81 वर्षीय राष्ट्रपति जो बाइडेन(Joe Biden) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद उन्होंने सभी राजनीतिक व्यस्तताएं छोड़ दी हैं।
व्हाइट हाउस का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और उन्हें टीका लगाया गया है।
दरअसल लास वेगास में यूनिडोसयूएस सम्मेलन में भाषण से पहले उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था। जिसकी रिपोर्ट में जो बाइडन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अभी उनको थकान और खांसी की शिकायत है जो कोरोना के हल्के लक्षण हैं।
व्हाइट हाउस के अनुसार, राष्ट्रपति जो बाइडेन स्व-लगाए गए अलगाव में अपने कर्तव्यों का पालन करना जारी रखेंगे।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने बताया कि अभी राष्ट्रपति जो बाइडन में कोरोना के हल्के लक्षण दिख रहे हैं। वह अब डेलावेयर लौट आएंगे जहां पर वो खुद को सेल्फ क्वारंटीन करेंगे। राष्ट्रपति बाइडन के डॉक्टर केविन ओ कॉनर ने बताया कि बाइडेन में अभी हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, जैसे नाक बहना और खांसी। उन्हें थकान भी महसूस हो रही है। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद बाइडेन को एंटी वायरल दवा पैक्सलोविड दी गई है। उन्होंने अपनी पहली खुराक ले ली है। व्हाइट हाउस की तरफ से बताया गया कि वो राष्ट्रपति की स्थिति के बारे में नियमित जानकारी देता रहेगा।
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

