रामपुर: जनता दर्शन के दौरान नगर पंचायत नरपतनगर के चेयरमैन द्वारा निर्माण कार्यों को लेकर की गई शिकायत के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री जोगिंदर सिंह ने नगर मजिस्ट्रेट/ प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय एवं कार्यदायी संस्थाओं के साथ नगर पंचायत नरपतनगर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्माण कार्यों की गहनता से जांच करके तीन दिवस के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।
जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि वे नरपतनगर- दूंदावाला में राजस्व अभिलेखों के अनुसार सुरक्षित सरकारी भूमि को स्वयं की देखरेख में चिन्हित कराकर उसे 15 दिन के अंदर खाली कराएं।
पेयजल परियोजनाओं को तत्काल क्रियाशील अवस्था में लाया जाए ताकि आमजन को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति हो सके साथ ही जल कर और गृह कर वसूलने और सभी अभिलेखों को व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी से कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में नियमित रूप से साफ सफाई व्यवस्था प्रभावी रहनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए और यदि कहीं जल भराव की समस्या उत्पन्न होती है तो इसके समाधान के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएं।
- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

- Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam

- ‘भाजपाइयों के लिए शिक्षा सिर्फ व्यापार है…’: जयपुर में कॉजपा सदस्यों पर हमले पर भड़के अखिलेश यादव

- वर्जीनिया के अटॉर्नी जनरल जे जोन्स ने वाणिज्यिक ड्राइवरों की निजी जानकारी मांगने की ट्रम्प प्रशासन की मांग पर लगाई रोक

- बदायूं में पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ जारी: संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में 3 शातिर लुटेरे गोली लगने से घायल, सिपाही भी चोटिल

